अर्थ : जड़, तने, शाखा तथा पत्तियों से युक्त बहुवर्षीय वनस्पति।
उदाहरण :
पेड़ मनुष्य के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।
पर्यायवाची : अग, अघ्रिप, अनोकह, अमंद, अमन्द, अर्क, आसना, जर्ण, तरु, तरुवर, दरख़्त, दरख्त, द्रुम, नख़्ल, पल्लवी, पादप, पुलाकी, पेड़, प्रतिबंधक, प्रतिबन्धक, बीरो, भूमिजात, रुक्ष, रूँख, रूख, रूखड़ा, रूखरा, विटप, विटपी, वृक्ष, शिखरी, शिखी, साखि, साखी, स्कंधी, स्कन्धी
अर्थ : ताड़ की तरह का एक पेड़ जो प्रायः रेगिस्तान में होता है और जिसमें बेर के आकार के लंबोतरे मीठे फल लगते हैं।
उदाहरण :
खजूर वृक्ष लम्बा एवं शाखा रहित होता है।
पर्यायवाची : कनक, खजूर, खजूर वृक्ष, खरजूर, खरजूर वृक्ष, खर्जूर, खर्जूर वृक्ष, नख़्ल, मधुक्षीर, मधुक्षीरक, महारस, स्कंदफला, स्कन्दफला